भरथना।
नगर के आजाद रोड स्थित आर्यश्यामा बालिका इंटर कालेज के प्रबंधक श्रीभगवान पोरवाल ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षीओं
में विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली हाईस्कूल की छात्रा इल्मा शेख, दिव्या दुबे, भूमि कौशल तथा इंटरमीडिएट में कुमकुम यादव दीक्षा पोरवाल, सरिता कुमारी, पल्लवी, प्रिया तथा दिव्या का प्रतीक चिन्ह देकर मिष्ठान खिलाकर सम्मान किया। इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य सुलक्षणा यादव, संचालिका शांति देवी गुप्ता, अध्यक्ष सुधा पांडेय ने सभी छात्र-छात्राओं का माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत किया। विद्यालय के प्रबंधक श्रीभगवान पोरवाल ने बताया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की विज्ञान एवं कला कक्षाओं का शत-प्रतिशत रिजल्ट रहा है। विद्यालय प्रबंध समिति सभी सफल छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है। इस मौके पर आयूष पोरवाल, बाथम जी,सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

रिपोर्ट-इशरत अब्बासी

Comments