भरथना(इटावा)
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर नगर के छोला मंदिर के संस्थापक स्व.बदन सिंह चौहान की प्रतिमा (मूर्ति) को मंदिर परिसर में स्थापित कर अनावरण किया गया।नगर के बिधूना रोड पर तीन किलोमीटर दूर स्थिति श्री बाल रूप हनुमान जी महाराज छोला मंदिर के परिसर में रविवार को शुभ मुहूर्त में वेदाचार्य शीतल प्रसाद अवस्थी ने पूरे विध-विधान से पूजा अर्चन करते हुए छोला मंदिर के संस्थापक स्व.बदन सिंह चौहान की मूर्ति को स्थापित कर अनावरण कराया।
आज मूर्ति अनावरण दिवस पर छोला मंदिर समिति के समस्त पदाधिकारी व सदस्यों ने उनकी मूर्ति पर श्रध्दा के पुष्प अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व को याद किया।-फोटो मंदिर के संस्थापक स्व0
बदन सिंह चौहान
रिपोर्ट-इशरत अब्बासी

Comments
Post a Comment