बिना मास्क के घूम रहे लोगो पर प्रसाशन ने कसा सिंकजा:18 के किये चालान

भरथना.
बिना मास्क के घूम रहे व्यक्तियों पर प्रसाशन ने कसा सिंकजा किये 18 लोगो के चालान.जुर्माने के तौर पर 22 सौ रुपये की वसूली की.

कोविड-19 प्राभारी अदित्य प्रताप सिंह भदौरिया ने बताया कि कस्वे के नगर पालिका परिषद अधिशाषी अधिकारी राम आसरे कमल के नेतृत्व में नगर भरथना में बिना मास्क लगाए व्यक्तियों को चिन्हित कर कुल 18 व्यक्तियों के चालान काटे गए जिसमे से एक पर प्रतिबंधित पॉलिथीन पाए जाने पर जुर्माना वसूला गया जिसमे कुल 22 सौ रुपए की वसूली की गई.


नगर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने व शासन के निर्देशों का अनुपालन कराने के लिए नगर पालिका परिषद की टीम जिसमें सफाई प्रभारी राजेंद्र कुमार,मोहित कुमार लिपिक,अतुल कुमार,साहिब खान, संतोष कुमार,ललित कुमार,चंद्रशेखर, सुधीर कुमार सहित आदि लोग शामिल रहे.

Comments