भरथना.
नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला महावीर नगर में एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया सूचना पर पहुंचे स्वास्थ्य विभाग की टीम व कोविड-19 प्राभारी ने उक्त मोहल्ले में वेरिगेटिंग करा कर शील किया.
आज प्रातः कालीन मुख्य चिकित्सा अधिकारी इटावा की कार्यालय से प्राप्त रिपोर्ट मैं मोहल्ला महावीर नगर में एक अन्य व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया जो की 18 वर्ष का है एवं छात्र है घर पर पिताजी के अतिरिक्त एक अन्य भाई और साथ में रहते हैं प्रातः रिपोर्ट आते ही अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद राम आसरे कमल एवं तहसीलदार भरथना गजराज सिंह के निर्देशानुसार नगर पालिका कोविड-19 प्रभारी आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया द्वारा उक्त मोहल्ले में वेरिगेटिंग करा कर पूरे मोहल्ले को सैनिटाइज कराया गया एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा उनके घर पर जाकर जांच की और समुचित दवा प्रदान की.
कोरोना संक्रमित व्यक्ति को होम आइसोलेट किया गया.
वेरिगेटिंग कराते समय थाना उपनिरीक्षक श्री कृष्ण व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम उपस्थित रही.
रिपोर्ट-इशरत अब्बासी
Comments
Post a Comment