भरथना।
भरथना नगर व देहात क्षेत्र के अंतर्गत 55 ग्राम 16 कस्बा क्षेत्र में घर-घर जाकर 71 टीमों ने 10528 लोगों का कोविड-19 का स्क्रीनिग टेस्ट
किया।भरथना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डाक्टर अमित दीक्षित ने बताया कि जनपद मुख्यालय से मिले निर्देशों के आधार पर आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्तीयों की 55 टीमें ग्रामीण क्षेत्र में तथा 16 टीमें कस्बा क्षेत्र में घर-घर जाकर खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजों के साथ-साथ घर के
सभी सदस्यों का कोविड-19 स्क्रीनिग टेस्ट किया गया। जो 10528 रहा। उन्होने बताया कि खासी, जुकाम, बुखार के मरीजों को चिन्हित कर इनकी सूची बनाकर बाद में इनके घर कोविड-19 की टीम पहुचकर सेंम्पलिंग का काम करेंगी।

Comments
Post a Comment