कोविड-19 टेस्ट :दो मोहल्लो में लगा केम्प 2 सैकड़ा से अधिक ने कराई जांच

भरथना (इटावा)
जिलाधिकारी इटावा के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कस्वे के दो मुहल्लों में कोविड-19 संक्रमण जाँच कैम्प लगाकर दो सैकडा से अधिक लोगों का रैपिड टेस्ट कराया। 
आपको बताते चले कस्वे में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ते देख जिलाधिकारी के निर्देशानुसार स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ अमित दीक्षित के देख रेख में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोहल्ला कल्यान नगर व महावीर नगर में एक केम्प लगा 2 सैकड़ा से अधिक लोगो का कोविड-19 संक्रमण की रैपिड टेस्ट कराया।वही एसडीएम इंद्र जीत सिंह (आईएएस) तहसीलदार गजराज सिंह,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रामआसरे कमल ने कोविड-19 केम्प का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशानिर्देश दिए.

वही कोविड-19 प्राभारी अदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी इटावा जेबी सिंह के निर्देशानुसार उक्त दोनों मोहल्लों में लगभग 400 लोगों के रैपिड टेस्ट करवाने का लक्ष्य है और जिसके लिए पालिका द्वारा कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।इस दौरान चौकी प्रभारी राजेन्द्र सिंह,सिटी लेखपाल अर्जुन सिंह चौहान,सभासद मनोज गुप्ता,सभासद शशांक यादव सहित कर्मचारी मौजूद रहे।

फोटो-स्वास्थ्य विभाग की टीम को दिशानिर्देश देते उपजिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह,चौकी प्रभारी राजेन्द्र सिंह,कोविड-19 प्राभारी अदित्य प्रताप सिंह भदौरिया

Comments