दो मोहल्लो में शिविर लगा कर कोविड-19 के 75 लोगो की सेंपलिंग की गई

भरथना.
आयुक्त कानपुर मंडल के आदेश पर 
एसडीएम भरथना के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो मोहल्ले में शिविर लगा कर कोविड-19 संक्रमण कि 75 लोगों की सेंपलिंग की।



कोविड -19 प्राभारी अदित्य प्रताप सिंह भदौरिया ने बताया कि समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ अमित दीक्षित के देखरेख में आज मोहल्ला श्रीनगर में 50 व मोहल्ला महावीर नगर में 25 लोगो के कोविड-19 की सैंपलिंग की गई है.
इस दौरान कोरोना वायरस से बचने के लिये लोगो को जागरूक भी किया गया.

वही इसके बचाव के संबंध में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने व मास्क आदि का उपयोग करने की सलाह दी गई.

सेंपलिंग के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ रवि कुमार,लैब टेक्नीशियन विनय कुमार आदि के द्वारा कोविड-19 की जांच की गई.

रिपोर्ट-इशरत अब्बासी

Comments