भरथना।
जनपद इटावा से आये कोविड-19 नोडल अधिकारी सैमुअल पॉल एन (आईएएस) के द्वारा कोविड-19 के पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों के आवास एवं उनके घरों का औचक निरीक्षण किया और कंटेनमेंट जोन बनाए जाने के उपरांत दी जाने वाली समस्त सुविधाएं व अन्य जानकारी प्राप्त की।
कस्वे में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद आज शुक्रवार को जनपद इटावा से आये कोविड-19 के नोडल अफसर सैमुअल पॉल एन (आईएएस) के द्वारा
ग्राम रमायन स्थित तहसील कर्मी के आवास का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी द्वारा एसडीएम इन्द्रजीत सिंह एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ अमित दीक्षित को कोविड-19 की टेस्टिंग बढ़ाए जाने और समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं की पूर्ति किये जाने के लिए निर्देशित करते हुए कहा किसी भी दशा में कोई भी लापरवाही न बरती जाए और जो भी गर्भवती महिलाएं हैं उन्हें पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जाए जिस स्थान पर कोविड-19 व्यक्ति पाया जाए वहां पर समस्त सुविधाएं और पूर्ण प्रोटोकॉल फॉलो किया जाए।इस दौरान नोडल अधिकारी ने एसडीएम इंद्रजीत सिंह(आईएएस),तहसीलदार गजराज सिंह,पुलिस क्षेत्रधिकारी चंद्र पाल सिंह
व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका राम आसरे कमल से कई बिंदुओं पर चर्चा करते हुए जानकारी की।इस दौरान खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्रा,लेखपाल अर्जुन चौहान, थाना प्रभारी अनिल कुमार,कोविड-19 प्रभारी आदित्य प्रताप सिंह,प्रधान प्रतिनिधि महेंद्र सिंह भदौरिया सहित आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment