एसडीएम ने कोविड-19 के दृष्टिगत स्वास्थ्य केंद्र सहित कई मोहल्लों का किया निरीक्षण

भरथना।
कोविड -19 के दृष्टिगत एसडीएम ने कई मोहल्लों का निरीक्षण कर स्थिति को जाना साथ ही नगर पालिका टीम से सभी मोहल्लों में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया।



आपको बताते चले क्षेत्र में कोरोना वायरस संक्रमण व्यक्तियों के निकलने के बाद प्रसाशन अलर्ट हो गया है इसी के चलते आज शनिवार एसडीएम इन्द्रजीत सिंह,तहसीलदार गजराज सिंह,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका राम आसरे कमल,कोविड-19 प्राभारी रामजी भदौरिया के साथ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,मोहल्ला अनवरगं,स्टेशन रोड, कृष्णानगर,काशीराम कॉलोनी, गिहार नगर,गिरधारीपुरा,पुराना भरथना सहित आदि मोहल्लों के साथ साथ जवाहर रोड़ स्थित एसएवी डिग्री कॉलेज में संचालित गौशाला का भी निरीक्षण कर समुचित दिशानिर्देश दिए।

इस दौरान नगर पालिका की टीम के द्वारा सभी मोहल्लों में सैनिटाइजर का कार्य कराया गया।

Comments