कोविड-19 के दृष्टिगत कई गालियां हुई सील, कराया गया सैनीटाइजर का छिड़काव

भरथना (इटावा)
कस्वे में कोरोना दस्तक के बाद प्रसाशन भी अलर्ट है इसी के चलते कस्वे में उपजिलाधिकारी के निर्देश पर पालिका द्वारा कोविड-19 प्राभारी की देख रेख में बराबर सैनिटाइजर का कार्य कराया जा रहा है।


आपको बताते चले बीते दिवस कस्वे में 9 बैंक कर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए थे इसी के चलते उपजिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह (आईएएस) के निर्देशानुसार नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी रामआसरे कमल व कोविड -19 प्राभारी अदित्य प्रताप सिंह भदौरिया द्वारा पूर्व में हुई जांच में भारतीय स्टेट बैंक भरथना के 9 कर्मचारियों के पॉजिटिव आने के बाद बैंक कंर्मियो के आवास पर कोविड-19 स्टिकर चस्पा कर उनके घर के आस पास की गलियों में सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया और एहतियात के तौर पर गालियों को सील कर दिया गया है।


इस दौरान उपजिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह,तहसीलदार गजराज सिंह,अधिशाषी अधिकारी रामआसरे कमल ने कोरोना संक्रमित के परिजनों से वार्ता कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया और अपने पर्सनल नंबर भी शेयर किए और आश्वाशन दिया कि वह कभी भी किसी भी कार्य के लिए वह उनके न0 पर फोन कर सकते हैं।


इस दौरान लेखपाल अर्जुन सिंह चौहान,राहुल चौबे सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Comments