पुलिस कर्मियों के कोविड-19 सैपंल लिये

भरथना।
स्थानीय तहसील एवं थाना कार्यालय में एक-एक कोरोना पाजिटिव कर्मचारी
निकलने पर जहां तहसील कार्यालय बंद रहा वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने
पुलिस कर्मियों के कोविड-19 सैपंल लिये गये।आपको बताते चले कि बुधवार शाम को तहसील कार्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तथा भरथना थाने में तैनात एक सिपाही की रिपोर्ट पॉजीटिव आने पर तहसील तथा उपजिलाधिकारी कार्यालय को सेनेटाइज करने के बाद 24 घंटे के लिये बंद रखा वहीं भरथना थाने में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयी टीम के प्रभारी डाक्टर हर्षित जैन दीपलता, जिनेद्र कुमार द्वारा लगभग तीस पुलिस कर्मियों के कोविड-19 सैपल लिये गये। वहीं डाक्टर अमित दीक्षित ने बताया कि ग्राम रमायन में आशा बहू आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा 1625 लोगों की स्क्रीनिग की गयी। फोटो- भरथना तहसील में पूर्ति अधिकारी कोविड-19 का सैपल देते हुये।

Comments