क्लिक कर जानिए:कोविड-19 से निपटने के लिए क्या तैयारी की है प्रसाशन ने,ये खबर आपके लिए

भरथना (इटावा)
कोविड-19 के अंतर्गत कोरोना वायरस के साथ साथ अन्य रोग डेंगू चिकिन गुनिया सहित आदि रोगों के रोक थाम के लिए प्रसाशन के द्वारा विभिन्न टीमें बनाकर निपटने के तैयारी कर ली गई है।

वही समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ अमित दीक्षित ने बताया कोरोना से बचाव ले लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीमो का गठन कर लिया गया है जो कि नगर व देहात क्षेत्र में डोर टू डोर जाकर लोगो की थर्मल स्क्रीनिंग करेंगी कोई अगर संदिग्ध पाया जाता तो उसकी तुरंत कोविड-19 की जांच कराई जाएगी।


स्थानीय तहसील परिसर में आज बुधवार दोपहर 2 बजे उपजिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह (आईएएस) की अध्यक्षता में सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक प्रेस वार्ता आयोजित की जिसमे उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के साथ साथ संचारी रोगो की रोकथाम के लिए विभन्न समूहों को जांच के लिए चिन्हित करते हुए कहा कि सभी लोग संक्रमण से सुराक्षित रहने के लिए जांच कराए ताकि समय से उपचार हो सके और सरकार द्वारा दी गई गाइडलाइन के हिसाब से दो ग़ज़ की दूरी व मास्क व सैनिटाइजर का उपयोग अवशय करे।
यदि कोई भी व्यक्ति इस गाइडलाइन का पालन नही करता है तो उनके खिलाफ जुर्माना के साथ साथ मामला दर्ज करने की कार्यवाही की जाएगी।


वही वार्ता के दौरान श्री सिंह ने बताया कि नगर में संचालित बैंक,एलआईसी, गल्ला व्यपारियों को प्रतिदिन अपने कार्यालय में सेनिटाइजर करने को कहा जिंससे संक्रमण की रोकथाम के लिए सहायक होगा।वही सभी सरकारी कार्यालयों व बड़े बड़े प्रतिष्ठानो पर सरकार की गाइडलाइन के अनुसार  थर्मल स्क्रीनिंग मशीन व पल्स मशीन एवं सैनिटाइजर प्रयोग करना अनिवार्य होगा। अगर कोई सरकार द्वारा जारी किये गए आवश्यक निर्देशों का पालन न करने पर दंडात्मक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। 

वही उपजिलाधिकारी ने कस्वे व देहात क्षेत्र के लोगो से अपील की है अपने आस पास गंदा पानी न एकत्रित होने दे इससे कई घातक रोग उतपन्न होते है इसलिए इसका विशेष ध्यान रखें।

सुरक्षित रहे,स्वास्थ्य रहे सोसल डिस्टेंसिंग व मास्क का पालन करें।इस दौरान तहसीलदार गजराज सिंह,नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी रामआसरे कमल,लेखपाल अर्जुन सिंह चौहान,कोविड -19 प्राभारी अदित्य प्रताप सिंह भदौरिया मौजूद रहे।

Comments