वन विभाग ने लागये 2 लाख पौधे,देखिये किस गांव में कितने

भरथना।
स्थानीय वन विभाग द्वारा रविवार सुबह 25 करोड पौधारोपड़ के तहत कई वन ब्लाकों में दो लाख से अधिक पौधारोपड़ किया। वन दरोगा लक्ष्मी नरायन ने बताया कि 25 करोड़ पौधारोपड़ अभियान के तहत संमथर वन विभाग में 20 हजार,आर्डरपुरा में 20 हजार, दीग में 20 हजार, बनीहर्दू में 40 हजार, गंगोरा बझेरा 20 हजार, गंसरा में 20 हजार, तुरैया में 60 हजार तथा अन्य वन ब्लाकों में भारी संख्या में वृक्षारोपड़ किया गया।

वहीं पौधारोपड़ के दौरान वन दरोगा लक्ष्मी नरायन एवं सुनील द्वारा ग्रामीणों को मास्क वितरण भी किये गये।इस मौके पर वन रेंजर पीपी सिंह, फोरेस्ट गार्ड सुनील कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। फोटो-

रिपोर्ट-इशरत अब्बासी

Comments