उत्तर प्रदेश सरकार का 25 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

इटावा।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जुलाई के पहले सप्ताह में 25 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 
इसी के चलते वन महोत्सव महा अभियान के तहत इटावा पहुँचे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने इटावा के लोकप्रिय सांसद डॉ रामशंकर कठेरिया,इटावा विधायक सरिता भदौरिया,भरथना विधायक सावित्री कठेरिया,जिलाध्यक्ष अजय धाकरे के साथ साथ आदि भाजपा नेताओं ने बढ़पुरा के कामेत वन ब्लॉक,मानिक पुर में वृक्षारोपण कर लोगों को प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया। 
इस दौरान इटावा डीएम जे.बी सिंह,सीडीओ राजा गणपति आर,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर,उपजिलाधिकारी सदर सिंद्धार्थ,सीओ सिटी वैभव पांडे सहित जिले के तमाम अधिकारीयों ने मौजूद रह कर वृक्षारोपण किया।

Comments