एसटीएफ बता कर 2500 रुपये व मोबाइल लेकर युवक हुआ चंपत

भरथना।
कस्बा के मुहल्ला जवाहर रोड एसएवी इंटर कालेज के समीप गली मे एक बाइक सवार उच्चके ने फर्जी एसटीएफ बनकर एक बाइक सवार व्यक्ति से मोबाइल व नगदी व बाइक की चाबी लेकर चंपत हुआ।मुहल्ला कृष्णानगर निवासी निवासी सहदेव सिंह
यादव पुत्र एबरन सिंह ने बताया कि वह बुधवार प्रातः नौ बजे बाइक से एसएवी
इंटर कालेज के समीप पूर्व की ओर स्थित गली से घर जा रहा था। तभी अचानक एक काले रंग की स्पलेंडर बाइक पर एक युवक आया और उन्होने मुझसे सड़क किनारे बाइक रोकने का इशारा किया। जैसे ही मेरे द्वारा अपनी बाइक को रोका गया तभी उक्त युवक बोला न तुम हैलमेट लगाये हो और न ही तुम मास्क लगाये हो में एसटीएफ से हुँ इतनी बात कहकर उसने मेरी तलाशी लेने के नाम पर मेरे पीछे की जेब में पड़े पर्श को निकाल कर उसमें रखे ढाई
हजार रूपये तथा मेरा मोबाइल और बाइक की चाबी लेली और बोले सड़क पर आओ।जब तक मैंने अपनी बाइक को साइट में लगाया तब तक एसटीएफ बता रहा युवक चपंत हो गया। पीड़ित ने बताया कि उसने घटना की शिकायत आनलाइन माध्यम में पुलिस से की है। फोटो- घटना की जानकारी देते पीड़ित सहदेव सिंह।

Comments