भरथना।
समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को 47 वर्ष के हो गए। अखिलेश यादव का जन्म 1 जुलाई,1973 को इटावा के सैफई में हुआ था। इस अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में अपने लोकप्रिय नेता का जन्मदिन मनाया।
भरथना पालिका अध्यक्ष हाकिम सिंह के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 47वां जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पूरे उत्साह से मनाया। जिले के शहरी और ग्रामीण अंचल में कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह केक काटा।और अध्यक्ष अखलेश यादव के लम्बी उम्र की प्रार्थना की।इस दौरान पूर्व सांसद प्रदीप यादव,ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव, पूर्व राज्यमंत्री अशोक यादव सहित बड़ी संख्या में समाजबादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment