भरथना।
बे जुवान जानवरों की रक्षा करना दुख दर्द को समझना हमारा परम कर्तव्य बनता है जबकि सरकार बेजुबान जानवरों के लिए अथक प्रयास कर रही है जगह जगह गौशालाएं बनाई गई है उनकी सुरक्षा को देखते हुए यह काफी सराहनीय है लेकिन बाहर घूम रही गायों को समय पर नही चारा मिल पारहा है ओर न ही बीमार होने पर दवा,
https://i100news.blogspot.com/2020/07/blog-post_92.html
इसलिए वह आए दिन किसानों द्वारा अपने खेतों पर लगाए हुए कांटे दार तारों से घायल हो रही है।
उक्त बात सर्व सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक तिवारी व महासचिव शेखर शुक्ला दो गाएं का घायल अवस्था में उनका इलाज करते हुए कही।
इसलिए सर्व सेवा सामिति ने घायल गायों का इलाज करने की जिम्मेदारी ली है।
सर्व सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक तिवारी व महासचिव शेखर शुक्ला ने बताया कि भरथना क्षेत्र के ग्राम कांधेशी पचार में घायल अवस्था मे दो गाये दिखाईं दी जो कि काफी लहूलुहान स्थिति में थी तो समिति के पदाधिकारियों ने गांव के कुछ युवाओं के सहयोग से गाय का इलाज किया ओर बताया जब तक गाएं बिल्कुल ठीक नहीं हो जाती हैं तव तक इलाज करेंगे।इस मौके पर समिति के अध्यक्ष दीपक तिवारी,महासचिव शेखर शुक्ला के साथ मनोज शुक्ला,भानु दीक्षित,धूप सिंह व अन्य युवा सहयोगी मौजूद रहे।
फ़ोटो घायल गाये का इलाज करते सामिति के अध्यक्ष व पदाधिकारी

Comments
Post a Comment