भरथना(इटावा)
कोविड़-19 के अंतर्गत जांच रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय थाना के एक सिपाही सहित कस्बा में संक्रमितों की संख्या इजाफा हो कर 12 हो गयी।
धीरे धीरे कस्बा के क्षेत्र में कोरोना वायरस के संक्रमण ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिया है।
जिसकी रोकथाम के लिए एसडीए इंद्रजीत सिंह (आईएएस)पुलिस प्रशासन व नगर पालिका प्रशासन की ओर से आम-जनमानस को लगातार घर से बाहर निकलने से पहले मॉस्क लगाकर निकलने व सामाजिक दूरी बनाकर चलने के लिये जागरूक किया जा रहा है।
लेकिन आम-जनमानस के द्वारा निरंतर लापरवाही बरती जा रही है। अब तो पुलिस प्रशासन के द्वारा जुर्माना व चालान काटने की कार्यवाही भी की जा रही है।वही थाना कोतवाली में कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद कोविड-19 प्राभारी अदित्य प्रताप सिंह भदौरिया ने पूरे थाने में सैनीटाइजर का छिड़काव कराया।
Comments
Post a Comment