भरथना।
राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद के प्रदेश महामंत्री अनिल गुरुजी महाराज व प्रदेश अध्यक्ष स्वामी विजयप्रकाश भारती महाराज द्वारा पुराना भरथना निवासी सुधीर कठेरिया को कानपुर मंडल का मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा की जिला अध्यक्ष बिरला शाक्य को मंडल अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ बनाया गया। इधर जैसे ही यह खबर उनके समर्थकों को लगी समर्थकों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई और बधाई देने वालो का तांता लग गया।
बधाई देने वालो में प्रमुख रूप से भरथना विधायक सावित्री कठेरिया,भाजपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम स्वरूप अग्रवाल औरैया भाजपा जिला उपाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया,विधायक पुत्र धर्मेंद्र कठेरिया मिशन मोदी पीएम अगेन के कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र मंत्री बी.पी. सिंह,मंडल अध्यक्ष बिधूना कुलदीप कठेरिया,जिला मंत्री सर्वेश यादव,नामित सभासद कुलदीप यादव,बंटू यादव सहित आदि लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं दी।


Comments
Post a Comment