संसाधन केन्द्र पर क्रय किये गये फर्नीचर का स्पेशल एजुकेटर करें सत्यापन:बीएसए

इटावा।
जनपद के परिषदीय विद्यालयों के संकुल स्तर पर वर्ष 2019-20 में रू0 80000 हजार की दर से प्रत्येक न्याय पंचायत संसाधन केन्द्र पर फर्नीचर क्रय किये गये है। क्रय किये गये उक्त फर्नीचर का जनपद में कार्यरत स्पेशल एजुकटर्स राज्य परियोजना कार्यालय, निशातगंज, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार सिंह के निर्देशन में डायट परिसर पर सभी स्पेशल एजुकेटर्स की एक बैठक का आयोजन सोसल डिस्टेंसिंग के नियमो का पालन करते हुए किया गया। बैठक में जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अर्चना सिन्हा एवं जिला समन्वयक प्रशिक्षण ज्ञानेन्द्र सिंह के द्वारा समस्त इटीनरेंट व रिसोर्स टीचर्स (स्पेशल एजुकेटर्स) को प्रेरणा एप पर डाटा फिडिंग करने की जानकारी दी गयी। 


महेवा ब्लाक में 14 एनपीआरसी,सैफई में 7, भरथना में 9, जसवन्तनगर में 10, ताखा में 7, बढ़पुरा में 11, बसरेहर में 8, चकरनगर में 10 तथा नगर क्षेत्र में 01 के आधार पर फर्नीचर हेतु धनराशि प्रेषित की गयी है। सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाध्यापक/ई0प्रधानाध्यापक को उक्त डाटा फिडिंग के कार्य में आवश्यक सहयोग प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त डाटा फिडिंग के कार्य में सभी विद्यालय/ प्रधानाध्यापक से सहयोग की अपेक्षा की गयी। फीडिंग का कार्य समेकित शिक्षा के अन्तर्गत जनपद में कार्यरत समस्त इटीनरेंट व रिसोर्स टीचर्स (स्पेशल एजुकेटर्स) के द्वारा कार्ययोजना/आवन्टित विद्यालय/संकुल के अनुसार प्रेरणा एप के माध्यम से किया जायेगा। जो कि 31 जुलाई, 2020 तक पूर्ण करना अविनार्य होगा।   

Comments