भरथना.
भरथना में एक बार फिर फूटा कोरोना बम एक ही परिवार के तीन लोग सहित 9 संक्रमित निकले। मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी संक्रमित व्यक्तियों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा। वहीं गलियों को सील कर हॉटस्पॉट एरिया घोषित किया.
भरथना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डाक्टर अमित दीक्षित ने बताया कि,मोहल्ला,कृष्णा नगर, मोहल्ला ब्रजरानगर, मोहल्ला जवाहर रोड़,मोहल्ला महावीर नगर निवासी एक ही परिवार के माता पिता सहित बेटा कोरोना संक्रमित निकलने से नगर में हड़कम्प मच गया है.
कोरोना संक्रमित मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह (आईएएस),तहसीलदार गजराज सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी राजेद्र सिंह, अधिशाषी रामआसरे कमल,नगर पालिका कोविड-19 प्रभारी रामजी भदौरिया ने बताया कि मोहल्ला ब्रजराजनगर,मोहल्ला महावीरनगर क्षेत्र में जहां के संक्रमित निवासी है उन क्षेत्रों को बेरीकेडिग कर सील कर दिया गया है।और वहीं पूरे क्षेत्र को सेनेटाइज कार्य भी कर दिया गया है।
जिस तरह से कस्वे में कोरोना वायरस का खतरा बढ़ रहा है इसी कारण हम सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी बिना मास्क के घर से न निकले बाज़ारों में बहुत जरूरत हो तभी आये कोई भी समान खरीदते समय 2 मीटर की दूरी रखें जिंससे भी समान ख़रीदे उससे मास्क लगाने को कहें सैनीटाइजर का प्रयोग करें खुद भी सुराक्षित रहे दुसरो को भी सुराक्षित करें.
शाशन प्रशाशन का सहयोग करें घर घर पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीम से थर्मल स्क्रीनिंग कराए और सही जानकारी दे.
Comments
Post a Comment