स्वास्थ्य केंद्र पर चोरी ,फोरेंसिक टीम ने तथ्य जुटाए

भरथना (इटावा)
समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को बीती रात अज्ञात चोरों ने अधीक्षक के कार्यालय को अपना निशाना बना कर आवश्यक विद्युत उपकरणों को चोरी कर घटना को अंजाम दे दिया है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस के क्षत्राधिकारी चंद्रपाल सिंह, थाना प्रभारी अनिल कुमार, कस्बा चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। 


मौके पर फॉरेंसिक टीम ने रात में डियूटी कर रहे कर्मचारियों के फिंगरप्रिंट लेते हुए आवश्यक तथ्यों को एकत्र किया।रात को डियूटी कर रहे कर्मचारियों को पूछताछ के लिए थाना पुलिस अपने साथ ले लिया है।



पुराना भरथना स्थिति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डा.अमित दीक्षित ने स्थानीय थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया है कि बीती रात को अज्ञात चोरों ने अधीक्षक कार्यालय को निशाना बनाते हुए निम्न सामान चोरी कर लिया गया है। जिसका विवरण निम्न प्रकार है। ए.सी एस्प्रिट डेड टन(आउट डोर)स्टेप्लाइजर सहित, पंखा, इन्वाइटर बैटरी सहित,सी.सी.कैमरा मॉनिटर सहित, डी. वी.आर. एवं इंटर कॉम बॉक्स, फ्रिज, टेबलेट सहित चोरी हो जाने की सूचना दे दी है।


अब सोचने वाली बात यह कि है स्वास्थ्य केंद्र में 24 घंटे इमरजेंसी भी चालू रहती है फिर चोरों ने इस घटना को किस टाइम अंजाम दिया होगा।

Comments