भरथना.
नगर में संचारी रोकथाम के लिए पालिका अध्यक्ष हाकिम सिंह,अधिशाषी अधिकारी रामआसरे कमल के निर्देशानुसार
कोविड-19 प्रभारी आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया एवं सफाई प्रभारी राजेंद्र कुमार द्वारा नगर में कोरोनावायरस एवं संचारी रोग की रोकथाम के लिए विशेष सफाई अभियान व सैनिटाइजेशन एवं कीटनाशक दवाओं के छिड़काव का कार्य कराया जा रहा है.
कोविड-19 प्रभारी आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 1 जुलाई 2020 से 31 जुलाई 2020 तक संचारी रोग डेंगू,चिकिनगुनिया आदि रोगों की रोकथाम के लिए विशेष सफाई अभियान व कीटनाशक दवाओं के छिड़काव का एवं फागिंग का कार्य रोस्टर के अनुसार वार्ड वाइज कराया जा रहा है वर्तमान में कोविड-19 का संक्रमण भी तेजी से फैल रहा है इस कारण नगर में सोडियम हाइपोक्लोराइट केमिकल व अन्य कीटनाशक दवाओं का छिड़काव आधुनिक मशीनों द्वारा कराया जा रहा है.
Comments
Post a Comment