भरथना.
आगामी दो त्योहार एक साथ पड़ने को लेकर प्रसाशन ने तैयारी करते हुए बुलाई पीस कमेटी के बैठक.जिसमे जनप्रतिनिधियों के साथ साथ कस्वे के संभ्रांत नागरिकों ने लिए हिस्सा.
आपको बताते चले कस्वा चौकी प्रांगण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के निर्देशानुसार थाना प्रभारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में आगामी एक साथ दो त्योहार होने के चलते पीस कमेटी की एक बैठक आहूत की गई जिसमे आगामी त्योहारों बकरीद व रक्षा वंधन के दृष्टिगत चर्चा की गई और शासन द्वारा दिए गए आदेशों एवं निर्देशों के बारे में समस्त उपस्थित नागरिकों को अवगत कराया गया.
वही थाना प्रभारी अनिल कुमार ने वर्तमान में कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए व्यापार करने एवं त्योहारों को मनाने की अपील की गई अनावश्यक रूप से घरों से ना निकलने के लिए भी अनुरोध किया गया.
बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री तोमर द्वारा जारी किए गए निर्देशों के प्रपत्रों का उपस्थित लोगों में बांटे गये।
Comments
Post a Comment