कस्वे में दो युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए

भरथना.
कस्वे के मोहल्ला महावीर नगर दो युवक कोविड-19 से पॉजिटिव पाए गए जिंससे की मोहल्ले में हड़कम्प मच गया.वही एसडीएम इन्द्रजीत सिंह (आईएएस)अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद रामआसरे कमल के निर्देशानुसार कोविड-19 प्राभारी ने उक्त मोहल्ले में वेरीकेटिंग करा कर सैनिटाइजेशन का कार्य कराया.



वही कोविड-19 प्राभारी ने बताया कि दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए युवकों में दोनों व्यक्ति युवा हैं और एक व्यक्ति प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करता एव एक व्यक्ति सर्राफा व्यवसाई हैं इनमें से एक व्यक्ति को शासन के निर्देशानुसार होम फ्रंटएंड किया गया है एवं एक व्यक्ति को इटावा स्थित नारायण कॉलेज में भेजा गया है.

वही स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक अमित दीक्षित,तहसीलदार गजराज सिंह एवं नगर पालिका परिषद अधिशासी अधिकारी राम आसरे कमल ने मौके पर पहुँच कर  उनके परिजनों से वार्ता की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया.

Comments