भरथना(इटावा)
वैश्विक महामारी के संक्रमण से स्वास्थ्य होकर एक महिला सहित तीन लोग वायरस से जंग जीतकर अपने घर लौट कर आये। उन सभी का इष्टमित्रों व शुभचिंतको ने पुष्प वर्षा करते हुए पुष्पहार पहिनाए। वहीं बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है।
सरोजनी रोड पर स्थिति भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में कार्यरत शाखा प्रवन्धक राजीव श्रीवास्तव, राहीस वारिसी (अन्ना) व उनकी वहन साधना बीते 14 दिन पहले कोरोना वायरस के संक्रमण से संक्रमित हो गए थे।जिन्हें उपचार के लिए कोविड़-19 अस्पताल के भेजा गया था। जहां पर 14 दिन रहकर आज शुक्रवार को अस्पताल से स्वास्थ्य होकर कोरोना वायरस से जंग जीत कर वापस अपने घर लौट आये। इस मौके पर घर मे जश्न सा माहौल सा हो गया।
वही कोरोना वायरस से जंग जीत कर स्वस्थ होकर घर लौटने पर कोविड़-19प्रभारी आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया,इशरत अब्बासी "पत्रकार" शिववीर सिंह,असफाक सिद्दीकी, कफील अब्बासी, हनीफ फारूकी, अजीज फारूकी, ऋषि यादव, पम्मी यादव, राहीस सिद्दीकी,जहीर सिद्दीकी, नौसाद सिद्दीकी, बिक्की, सचिन यादव, सीटू यादव, ख़लील अहमद, जहीर अहमद व उनके परिवारजनों सहित कस्वे के लोगो ने ढोल लगांडे बजवाकर पुष्प वर्षा करते हुए माला पहना कर जोरदार स्वागत किया और हमेशा स्वास्थ्य रहने की शुभकामनाएं दी।
इस दौरान प्रसाशनिक अधिकारियों में एसडीएम इन्द्रजीत सिंह,तहसीलदार गजराज सिंह,स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक अमित दीक्षित,चौकी प्रभारी राजेन्द्र सिंह ,सिटी लेखपाल अर्जुन सिंह चौहान ने सभी के स्वास्थ्य होकर लौटने पर प्रसन्नता ज़ाहिर की है।फ़ोटो
रिपोर्ट-इशरत अब्बासी
Comments
Post a Comment