भरथना.
कोविड-19 आज सुबह आई रिपोर्ट के आधार नगर पालिका परिषद भरथना क्षेत्र में कल पॉजिटिव पाए गए कल्यान नगर निवासी व्यापारी के सभी पांच परिवारीजन एव एक बैंक कर्मी सहित कस्वे में 6 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए.जबकि बैंक कर्मी पहले से ही इटावा रह रहा है.वही कोरोना संक्रमित के परिवार मे बुजुर्ग माता पिता को उपचार के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया। बांकी तीन को जिसमे व्यपारी की पत्नी व दो बच्चों को होम आइसोलेट किया गया।
वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना अधीक्षक डॉक्टर अमित दीक्षित व नगर पालिका के कॉविड 19 प्रभारी आदित्य प्रताप सिंह द्वारा उनके परिजनों से मिलकर उन्हें शासन प्रशासन की गाइडलाइन से अवगत कराया और समुचित दवा प्रदान की एवं उनके घरों के आसपास सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव भी कराया.
उन्होंने यह अवगत कराया कि वह किसी भी समय किसी भी आवश्यकता के लिए उनके मोबाइल नंबर अथवा कोविड-19 प्रभारी आदित्य प्रताप सिंह के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं उनके परिवार को किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी.
फ़ोटो मौके पर पहुंच जार जानकारी करते स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ अमित दीक्षित एवं कोविड-19 प्राभारी अदित्य प्रताप सिंह भदौरिया
Comments
Post a Comment