भाजपा मंडल अध्यक्ष ने वृक्षारोपण किया

भरथना।
ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कंधेशी पचार में मनरेगा के तहत चल रहे तालाब खुदायी के कार्य के निरीक्षण के दौरान तहसीलदार गजराज सिंह तथा खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र ने तालाब के किनारे वृक्षारोपड़ किया।इस मौके पर तहसीलदार गजराज सिंह ने कहा कि वृक्ष धरती का श्रंगार होते है हम सभी को अपने जीवन काल में कम से कम तीस वृक्ष अवश्य लगाने चाहिये। इस मौके पर ग्राम प्रधान विनीता शुक्ला, ग्राम सचिव अनुष्का दुबे, ग्राम प्रधान प्रतिनिधी सेलू शुक्ला, रोजगार सेवक चंद्र प्रकाश सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 
इसी क्रम में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अनूप जाटव ने बताया कि आज उनके द्वारा मंडल के 85 बूथ अध्यक्षों को दस-दस पौधे देकर क्षेत्र में पौधारोपड़ के निर्देश दिये। इसी क्रम में ग्राम ऊमरसेड़ा में उनके द्वारा एक फलदार वृक्ष का पौधारोपड़ भी किया गया। इस मौके पर मडंल अध्यक्ष अनूप जाटव,दीपक नाथ चौधरी, शिव किशोर धनगर, मौना चोबे, बंटू गौर, सुधीर कठेरिया सहित अन्य शामिल रहे।

Comments