भरथना।
यूपी के कानपुर में 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं,जबकि कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे
इस घटना के बाद ग्राम कँधेशी पाचार में सर्व सेवा समिति ने कानपुर नगर में कर्तव्य का पालन करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले 8 पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और सभी पुलिसकर्मियों की शहादत को नमन करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की और अपने कर्तव्य का पालन करते हुए शहीदों की आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन रख कर इश्वर से प्रार्थना की।।
इस दौरान सर्व सेवा सामिति के पदाधिकारियों ने चंद लाइन उन वीर सपूतों के लिए कही जिन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करते हुए अपनी जान देदी जिसमे उन्होंने कहा
हम सलाम करते हैं इनके जज्बे को,
जब बदन पर वर्दी डाली थी,
अपनी जान देकर भी रक्षा करेंगे देश की,ये कसम भी उसी दिन खा ली थी,
इस दौरान दीपक तिवारी,शेखर शुक्ला सहित सामिति के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment