भरथना(इटावा)
स्थानीय नगर में कोरोना वायरस के संक्रमण से संक्रमित होने का सिलसिला थमने का नाम ही नही ले रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार दो अन्य व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित पाए गए।जो नगर के मुहल्ला बाजपेयी नगर व कल्याणनगर के निवासी हैं। जिनमें से एक व्यक्ति व्यापारी है। और एक 70 वर्षीय बुजुर्ग हैं। इनमें से एक व्यक्ति को इटावा स्थित कोविड़-19 अस्पताल भेजा गया है। एक व्यक्ति जो व्यापारी है उन्हें कोविड-19 प्रभारी नगर पालिका परिषद भरथना आदित्य प्रताप सिंह द्वारा उनको होम आइसोलेशन में भेजा गया है।
वही दोनों मोहल्लो में बेरिकेटिंग करा कर सैनिटाइजेशन का काम उपजिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह (आईएएस) एवं अधिशाषी अधिकारी राम आसरे कमल के आदेशानुसार करा दिया गया है। मौके पर पहुंच कर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र अधीक्षक डा.अमित दीक्षित एवं नायब तहसीलदार विशाल सिंह, लेखपाल अर्जुन चौहान आदि के द्वारा निरीक्षण किया।फोटो-
Comments
Post a Comment