होलीपॉइंट एकेडमी क्लिक कर जाने किसने कितने अंक प्राप्त किये

भरथना.
विवेक विहार स्थित होली प्वाइंट एकेडमी, का सीनियर सेकेण्ड्री (10वीं) का परीक्षाफल शानदार रहा। विद्यालय में परीक्षा में सम्मिलित कुल परीक्षार्थियों में से 100 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की। 

विद्यालय की छात्रा कनक यादव ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सर्वाधिक अंक गणित में 98, कम्पयूटर एप्लीकेशन में 98, सामाजिक विज्ञान मे 95 अंक प्राप्त किए।


इसी प्रकार सुहानी पाठक व शिव जी यादव ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में द्वितीय स्थान प्र्राप्त किया। सर्वाधिक अंक कम्पयूटर एप्लीकेशन में 99, सामाजिक विज्ञान मे 97, हिन्दी में 97,गणित में 97, अंक प्राप्त किए।
देवेश ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय त्ृतीय स्थान प्र्राप्त किया। सर्वाधिक अंक कम्पयूटर एप्लीकेशन में 98, विज्ञान मे 97, गणित में 92 अंक प्राप्त किए।
  
इस प्रकार विद्यालय के 30 छात्रों ने गणित में, 50 .छात्रो ने सामाजिक विज्ञान में, 40 छात्रों ने विज्ञान में, अग्रेजी मे 40 छात्रो ने,  हिन्दी में 60 छात्रों ने तथा कम्प्यूटर एप्लीकेशन में 116 छात्रों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक पाकर विशेष योग्यता प्राप्त की।



संस्था के प्रधानाचार्य/डायरेक्टर प्रदीप चन्द्र पाण्डेय ने सभी उत्तीर्ण छात्रों, व उत्कृष्ट परीक्षाफल देने वाले अध्यापक अमित श्रीवास्तव ,प्रमोद दुबे, अमित गुप्ता को तथा सम्बन्धित अध्यापकों को इस सफलता के लिए बधाई दी। इस अवसर पर नगर के पूर्व सासंद  प्रदीप यादव ,चैयरमैन हाकिम सिंह, पूर्व चेयरमैन राजवाला महेशवरी,पूर्व चेयरमैन मनोज पोरवाल, सी.के शुक्ला, डा0राम प्रकाश, विनय अवतानी, करूणा श्ांकर दुबे आदि ने संस्था के डायरेक्टर प्रदीप चन्द्र पाण्डे तथा प्रबन्धक महावीर सिंह चौधरी को बधाई दी।इस अवसर पर पवन चर्तुवेदी, आलोक तिवारी,अनुराग दीक्षित अश्विन गुप्ता,अरूण मोटवानी,आदि अध्यापकगण उपस्थित रहें।  

Comments