नगर पालिका क्षेत्र के प्रमुख मार्गो पर बने फुटपाथों पर अवैध तरीके से गिट्टी,मोरम,सरिया आदि भवन निर्माण सामग्री को डाल कर अतिक्रमण कर रहे दुकानदारों पर इटावा से खनन निरीक्षक अधिकारी ब्रज बिहारी प्रसाद व एसडीएम इंद्रजीत सिंह,नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी रामआसरे कमल की मौजूदगी में दुकानदारों को नापजोख करते हुए तीन दिन के अंदर अवैध तरीके से अतिक्रमण को हटाने नोटिस जारी किए।
कस्वा भरथना के मोहल्ला गिरधारी पूरा,सती मंदिर,मंडी सामिति रोड़ सहित कई मार्गो के फुटपाथ पर अवैध तरीक़े अतिक्रमण कर रहे दुकानदारों को खनन निरीक्षक ने तीन दिन के अंदर अतिक्रमण हटाने के संबंध में नोटिस जारी किये। इस कार्यवाही के दौरान थाना चौकी प्रभारी राजेन्द्र सिंह,अमित कुमार,खनन कर्मचारी शरून सिद्दीकी,
अदित्य प्रताप सिंह भदौरिया,अरविंद रावत,मोहित यादव, राजेन्द्र सिंह सहित अन्य पालिका कर्मी मौजूद रहे।
रिपोर्ट-इशरत अब्बासी


Comments
Post a Comment