गुरुपूर्णिमा के अवसर पर मंदिर व घरों में पूजा-अर्चना तथा कथा आदि का
आयोजन किया गया। नगर में मंदिरों व घरों में पूजा अर्चना के दौरान बजने
वाले घंटा, शंख-घड़ियाल तथा जयकारों की आवाजों से वातावरण भक्तिमय नजर आया। वहीं मंदिरो पर सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान रखते हुये हवन पूजन का आयोजन किया गया तदाउपरान्त पंजीरी, चरणामृत, मिष्ठान, फल आदि का प्रसाद वितरण भी किया गया। लोगों ने गुरुपूर्णिमा के अवसर पर अपने गुरुओं को सोशल मीडिया के माध्यम से यादकर अपने गुरुजनों का आशीर्वाद लिया।

Comments
Post a Comment