नोडल अधिकारी ने गौशाला का निरीक्षण किया:क्लिक कर जाने कब तक गौशाला चालू करने के निर्देश दिए

भरथना।
कस्वे के मोहल्ला गिहार नगर में नगर पालिका परिषद भरथना द्वारा निर्माणाधीन कान्हा गौशाला एवं अस्थाई गौशाला का आज जनपद से आये नोडल अधिकारी डॉ पी एन शुक्ला व मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ विनीत पांडे ने निरीक्षण किया।साथ ही कान्हा गौशाला को 10 अगस्त तक अनिवार्य रूप से संचालित किए जाने के निर्देश दिए.
मोहल्ला गिहार नगर में निर्माणाधीन गौशाला का आज जनपद से आये डॉ पी एन शुक्ला व मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ विनीत पांडे ने निरीक्षण किया साथ ही गौशाला इंचार्ज आदित्य प्रताप सिंह द्वार गौशाला से संबंधित जानकारी हासिल करते हुए अभिलेखों को चैक किया.
वही निरीक्षण के दौरान कुल 180 गोवंश पाए गए व स्टॉक में भूसा एवं कपिला पशु आहार व दाना पर्याप्त मात्रा में पाया गया।
वही नोडल अधिकारी ने मानक एवं गुणवत्ता का पूर्ण ध्यान रखने का निर्देश दिया एव अस्थाई गौशाला में संरक्षित गोवंश को हरे चारे की अधिक से अधिक व्यवस्था कराने के लिए निर्देशित करते हुए बरसात के चलते गौशाला में जलभराव ना हो इस कारण समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए.

निरीक्षण के दौरान पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश अग्रवाल,नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी रामआसरे कमल मौजूद रहे.


रिपोर्ट-इशरत अब्बासी

Comments