भरथना-इटावा रोड पर विवेक विहार स्थित होली प्वाइंट एकेडमी का सीनियर सेकेण्ड्री (12वीं) का परीक्षाफल शानदार रहा। विद्यालय में परीक्षा में सम्मिलित सभी परीक्षार्थियों ने सफलता प्राप्त की।
होली पोइंट एकेडमी के डायरेक्टर/प्रधानाचार्य प्रदीप चंद्र पांडेय ने बताया कि विद्यालय में 12वीं की छात्रा शालू यादव ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान कर विद्यालय के साथ-साथ माता-पिता का नाम रोशन किया।
वहीं इसी क्रम में छात्रा नेहा ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में द्वितीय स्थान पर रही। छात्र अक्षय गुप्ता, जान्हवी गुप्ता, प्रगती तिवारी ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे। इन छात्र/छात्राओं के अलावा विद्यालय की सुची में नितिन यादव, दिशा दीक्षित इन छात्र/छात्राओं ने भी अपना स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के शानदार परीक्षाफल पर नगर के पूर्व सांसद प्रदीप यादव, चेयरमेन हाकिम सिंह, डा0 राम प्रकाश यादव, पूर्व राज्य मंत्री श्रीकृष्ण यादव के अतिरिक्त नगर के विशिष्ट नागरिकों दिवाकांत शुक्ला, डा0समीर पाण्डेय, राजेन्द्र दीक्षित एंव सुबोध कुमार दीक्षित एडवोकेट, ओमकार यादव, प्रेम कुमार यादव मुखिया, बृजेश कुमार यादव आदि ने संस्था के डायरेक्टर/प्रधानाचार्य प्रदीप चन्द्र पाण्डेय तथा प्रबन्धक महावीर सिंह चौधरी को बधाई दी।
इस अवसर पर विद्यालय में उपस्थित अध्यापकों अलोक तिवारी, दीपक चैहान, अनुराग दीक्षित, प्रमोद दुबे, अलोक तिवारी, केदार नारायण, अभय रंजन, अश्विन गुप्ता, निधि श्रीवास्तव, सुनीता श्यामानी, केदार नारायण, तथा अरूण मोटवानी को संस्था के डायरेक्टर प्रदीप चन्द्र पाण्डेय ने सफलता के लिए बधाई देते हुए उनकी लगन तथा कठिन परिश्रम की सराहना की।
Comments
Post a Comment