प्रवासी मजदूरों ने तहसीलदार को प्रार्थना पत्र सौप आर्थिक सहायता की मांग की

भरथना।
भरथना ब्लाक क्षेत्र के ग्राम कंधेशीपचार निवासी एक दर्जन से अधिक प्रवासी मजदूरों ने तहसीलदार को प्रार्थना पत्र सौप आर्थिक सहयोग किये जाने की मांग की। ग्राम कंधेशी निवासी प्रवासी मजदूर सत्यसरन, सुधीरबाबू,अवनीश, बलवीर, अमन, उदयवीर, राहुल गौरव, सुशील, कृपाशंकर,कल्याण सिंह,
बाबू सहित अन्य लोगों ने तहसीलदार को सौपे गये प्रार्थना पत्र मे कहा है
कि वह लाकडाउन लग जाने के कारण मार्च माह में अपने घरों को वापस चले आये थे लेकिन उन्हें अभी तक कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली है। उन्होने स्थानीय प्रशासन से आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है। वहीं तहसीलदार गजराज सिंह ने बताया कि उक्त मामले में लेखपाल द्वारा जांच करायी जा रही है।जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।फोटो- तहसील परिसर में एकत्रित प्रवासी मजदूर।

Comments