इटावा-उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कोरोनावायरस के चलते संपूर्ण प्रदेश में किए गए 03 दिवसीय लॉकडाउन के शत-प्रतिशत पालन हेतु नोडल अधिकारी इटावा सुधीर एम बोबडे मंडलायुक्त कानपुर मंडल, जिलाधिकारी इटावा जेबी सिंह,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर एवं अन्य अधिकारी गणों द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत प्रमुख स्थानों पर भ्रमण कर लॉकडाउन की तैयारियों का जायजा लिया गया साथ ही लोगों को शासन द्वारा लॉकडाउन के संबंध में दिए गए आवश्यक दिशा निर्देशों के बारे में निर्देशित किया गया।

Comments
Post a Comment