दरोगा के घर मे चोरी करने वाल चोर गिरफ्तार, देखे कौन है

भरथना।
कस्बा के मुहल्ला सती मंदिर के समीप 13 दिन पूर्व पुलिस दरोगा के सूने
पड़े मकान का ताला तोड़कर हुयी चोरी के मामले में थाना पुलिस ने एक चोर
को 17 हजार रूपये की नकदी तथा कुछ चांदी के जेवरात सहित धरदबोचा। जबकि उसका एक साथी भाग जाने में सफल रहा। कस्बा चौकी प्रभारी राजेद्र सिंह ने बतायाकि 27 जून को सती मंदिर मुहल्ला निवासी पुलिस दरोगा नेम सिंह के घर अज्ञात चोरों द्वारा जेवर सहित लाखों की चोरी की थी। 
इसका मामला गोविंद ने स्थानीय थाने में पंजीकृत कराया था। पुलिस द्वारा आज ज्ञान स्थली विद्यालय के समीप मुहल्ला गिहार नगर निवासी भोलेनाथ को धरदबोचा जिसके पास से चोरी किये गये 17 हजार रूपये नगद चांदी की दो अंगूठी तथा चांदी के बिछिया बरामद किये गये है। जबकि एक साथी भाग जाने में सफल रहा। जिसकी धरपकड़ के लिये पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है।

Comments