कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या हुई 31 आज 9 और मिले मरीज
भरथना(इटावा)
कोविड़-19 के अंतर्गत कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से कस्बा में आठ और ग्रामीण क्षेत्र में एक संक्रमित मिलने से अब मरीजों की संख्या इकत्तीस हो गई है। वही स्वास्थ विभाग की टीम ने संक्रमित व्यक्ति के आवासों को हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित कर वेरिकेटिंग लगाते हुए सील कर दिया है। स्वास्थ विभाग के द्वारा क्षेत्र में सेनिटाइजर व थर्मल स्क्रिनिंग कर जांच शुरू कर दी है।
समुदायिक स्वास्थ केंद्र अधीक्षक डा.अमित दीक्षित ने बताया कि आज आयी रिपोर्ट के आधार पर कस्बा के मोहल्ला महवीर नगर में तीन, हनुमान गली एक, मुहल्ला सराय एक, कृष्णानगर में एक व बृजराज नगर में एक, जवाहर रोड पर स्थिति कोरोना वायरस से संक्रमित दवा व्यवसायी के पुत्र की रिपोर्ट भी संक्रमित आने से कस्बा में संक्रमितियो संख्या आठ के साथ ग्रामीण क्षेत्र में एक सहित नौ लोगो की कोरोना वायरस से संक्रमित होने की रिपोर्ट आई है।
सभी संक्रमित लोगो को कड़ी सुरक्षा के बीच कोविड़-19 अस्पताल भेज दिया गया है। वही थाना प्रभारी अनिल कुमार के साथ चौकी प्रभारी राजेन्द्र सिंह ने मय फोर्स के साथ पहुच कर हॉटपॉट क्षेत्र का निरीक्षण किया।और जानकारी ली। मौजूद कोविड़-19 प्रभारी आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया ने बताया कि संक्रमित लोगों के आवासों को वेरिकेटिंग लगाकर सील कर दिया गया है और सील किये गए क्षेत्र में सेनिटाइजर का कार्य कराया गया जा रहा है। फोटो-
Comments
Post a Comment