नगर के मुहल्ला आजाद रोड स्थित पोरवाल धर्मशाला में व्यापारियों द्वारा
देर शाम बैठक कर क्षेत्रीय सांसद डा0 रामशंकर कठेरिया द्वारा भरथना
बाईपास कलैक्टरी रोड की पहल किये जाने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ होने
एवं दैनिक जागरण द्वारा बाईपास मांग की खबर प्रमुखता से प्रकाशित किये
जाने पर नगर के व्यापारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव श्रीभगवान पोरवाल ने
क्षेत्रीय सांसद एंव एससी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर रामशंकर
कठेरिया द्वारा नगर के व्यापारियों की समस्या का निदान कर कलैक्टरी रोड
बाईपास निर्माण कार्य प्रारभ कराया है जिसके लिये वह नगर के लिये एक
मसीहा के रूप में आये है। वहीं उन्होने कहा कि नगर के सभी व्यापारी
माननीय सांसद, जिलाधिकारी जेबी सिंह,उपजिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह आईएएस,तहसीलदार गजराज सिंह, नायब तहसीलदार विशाल सिंह, पीडब्ल्यूडी व एनएच के अधिकारी सहित दैनिक जागरण संवाददाता अमित यादव द्वारा मुख्यता से खबर
प्रकाशित करने पर उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस मौके पर दिवाकांत
शुक्ला, कैलाश चंद्र पोरवाल, नागेंद्र बर्मा, हेमन्त पोरवाल, निशांत
पोरवाल, अतुल पोरवाल, संजू गुप्ता, अमित गुप्ता, श्याम सुंदर चौरसिया
सहित तमाम व्यापारी गण मौजूद रहे। फोटो- बैठक में मौजूद व्यापारीगण।
भरथना।

Comments
Post a Comment