भरथना.
कोरोना वायरस बढ़ते संक्रमण रोकथाम के लिए उपजिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह के द्वारा तहसील स्तर के संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की एक आवश्यक बैठक आहूत की जिसमे वायरस संक्रमण की रोकथाम की चर्चा करते हुए आवश्यक दिशानिर्देश देते हुए अधिक टेस्टिंग कराए जाने पर जोर दिया।वही प्रत्येक शनिवार व रविवार सर्वलाइन्स टीम के द्वारा शिविर लगा कर क्षेत्र वार सेंपलिंग किये जाने और प्रतिदिन समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोविड-19 की सेंपलिंग की जा रही है उक्त जानकारी दी।
उपजिलाधिकारी श्री सिंह ने आज 11 बजे पीडब्लूडी गेस्ट हाऊस में तहसील क्षेत्र के भरथना समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ अमित दीक्षित,नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी रामआसरे कमल,विकास खंड अधिकारी राजेश मिश्रा,तहसीलदार गजराज सिंह,नायब तहसीलदार विशाल सिंह यादव, लेखपाल अर्जुन सिंह चौहान,राहुल चौबे,
आशीष शर्मा आदि संबंधित अधिकारियों को दिशानिर्देश देते हुए वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से संबंधित रोकथाम के लिए किये गए उपायों की प्रति दिन रिपोर्ट प्रषित करने को कहा। क्षेत्र में प्रतिदिन सैनिटाइजर,कीटनाशक दवाओं का छिड़काव के साथ साथ अधिक से अधिक सेंपलिंग कराए जाने पर जोर दिए जाने की बात कही जिंससे कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की चैन को तोड़ा जा सके।वही कोविड-19 प्राभारी अदित्य प्रताप सिंह को नगर क्षेत्र में जलभराव न होने देने के निर्देश दिए।
वही बैठक के दौरान एसडीएम भरथना इन्द्रजीत (आईएएस) के द्वारा समस्त क्षेत्र के नागरिकों से अपील की कि वर्तमान में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ही आवश्यक कार्य करें अनावश्यक रूप से घरों से बाहर ना निकले घरों से बाहर निकलते समय मुंह पर मास्क अथवा अंगोछा का प्रयोग अवश्य करें साथ ही सभी नागरिक आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करें स्वयं भी साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।
साथ ही यदि किसी व्यक्ति को खांसी,जुखाम,बुखार गले में दर्द आदि है तो वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर निशुल्क अपनी जांच करा सकते हैं प्रशासन द्वारा वहां पर सभी प्रकार की व्यवस्थाएं की गई हैं किसी भी नागरिक को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
Comments
Post a Comment