समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर और समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के दिशानिर्देशन पर भरथना नगर के सपा अध्यक्ष प्रताप सिंह वर्मा के नेतृत्व में युवा सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क एक साइकिल रैली निकालकर नगर की प्रमुख मार्गों से होते हुए आप-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए सपा का जनजागरण कर ग्रामीणों को समाजवादी पार्टी की नीतियों से अवगत कराया।
इससे पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव ने भरथना के जवाहर रोड पर जनसंपर्क साइकिल रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल रैली ने क्षेत्र के ग्राम नगला नगर, नगला आछे लाल, नगला गनू, खरगजीत, ग्राम कधेसी(पचार)सहित दो दर्जन से अधिक गांवों में जनजागरण कर पार्टी के पत्रक वितरण किये। साइकिल रैली में भरथना क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष प्रताप सिंह वर्मा के साथ जिलासचिव दलवीर सिंह यादव, सभासद पुष्पेंद्र यादव, लाली पोरवाल, मुहम्मद वकील लारा, भोला सिंह चक, रजत कठेरिया, अमन, मुहम्मद अशफाक, विलाल मुसनी, रहीस सिद्दीकी, पप्पन वर्मा, पप्पन पोरवाल सहित सैकड़ों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। फोटो-

Comments
Post a Comment