भरथना(इटावा)
स्थानीय नगर के पुराना भरथना में स्थिति सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रत्येक माह की तारीख 9 को मनाया जाने वाला प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस केंद्र अधीक्षक डॉ अमित दीक्षित एवं बी पी एम जितेन्द्र कुमार की देखरेख में आयोजन किया गया।
सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस के मौके पर महिला चिकित्सक डॉ अर्चना के द्वारा 157 गर्भवती महिलाओं की ए.एन.सी जाँच की की गई जिसमें 5 महिलायें उच्च जोखिम बाली पाई गई। वही महिला चिकित्सक डॉ अर्चना ने जोखिम वाली महिलाओं को समय-समय पर चैक कराने की व संस्थागत प्रसव कराने की सलाह दी।

Comments
Post a Comment