स्वास्थ्य केंद्र पर चोरी करने वाले पुलिस की गिरफ्त में

भरथना(इटावा)
कस्बा के ऊसराहार रोड़ पर स्थिति समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को बीते दिन अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बना कर लाखो रुपयों की चोरी कर घटना को अंजाम दिया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा व क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल सिंह,भरथना के नेतृत्व मेें थाना प्रभारी अनिल कुमार और उनकी टीम चौकी प्रभारी राजेन्द्र सिंह द्वारा चोरी का खुलासा करते हुए चोर गिरोह के 03 सदस्यों को चोरी किए हुए माल सहित गिरफ्तार किया गया।

जिनके पास से 02 अदद तमंचा 315 बोर ,04 कारतूस 315 बोर ,एक चाकू नाजायज, 01 स्पिलिट एसी, 01 इनवर्टर, 01 बैटरा, 01 फ्रिज एलजी, 01 स्टैप्लाइजर, 01 कम्प्यूटर माॅनिटर, 01 हार्डडिस्क, 02 माउस, 01 एडेप्टर, 01 सीलिंग फैन, 01 मोटर साइकिल पर बना जुगाड (रिक्शा) बरामद किया गया।

चोरी की खुलासा करने वाली टीम 
कस्बा चौकी प्रभारी राजेद्र सिंह,उपनिरीक्षक श्रीकृष्ण,उपनिरीक्षक सौरभ राणा,कांस्टेबिल कृष्ण कुमार, अभिषेक कुमार, योगेद्र सिंह, मनोज कुमार, सरताज अहमद सहित पूरी टीम को पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बधाई दी है।

Comments