श्री बाल रूप हनुमान गढ़ी छोला मंदिर पर नही लगेगा बुढ़वा मंगल मेला:क्लिक कर जाने क्यों

भरथना.
श्री बाल रूप हनुमान गढ़ी छोला मंदिर समिति का त्रिवर्षीय चुनाव सुरेश सिंह कुशवाह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें रूप किशोर गुप्ता उर्फ रूपे को अध्यक्ष,विकास दीक्षित उर्फ दीपू को मंत्री तथा संजीव श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया.


वहीं कोरोना महामारी के चलते बुढ़वा मंगल के दिन मंदिर परिसर में लगने वाले विशाल मेले का आयोजन इस वर्ष न करने का निर्णय लिया है.


मंदिर समिति के आचार्य पं0 शीतल प्रसाद अवस्थी ने बताया कि सोमवार दोपहर
श्री बाल रूप हनुमान गढ़ी छोला मंदिर परिषर में सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान रखते हुये त्रिवर्षीय मंदिर समिती का चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ.

जिसमें रूप किशोर गुप्ता उर्फ रूपे को समिति का अध्यक्ष, सौरभ पोरवाल,
रविद्र सिंह राजावत, रुद्रपाल सिंह भदौरिया, रविद्र कुमार उर्फ पप्पू,डा0 अभिनव दुबे उर्फ छोटू को उपाध्यक्ष के पद पर चुना गया। वहीं विकास दीक्षित उर्फ दीपू को मंत्री, नीरज दूबे, श्याम पांडे,अँशु वर्मा,सतीश यादव को उपमंत्री चुना गया.वहीं पूर्व की भांति कोषाध्यक्ष संजीव
श्रीवास्तव को, मंदिर निरीक्षक अमित यादव उर्फ रोली(पत्रकार)तथा उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव को चुना गया,


वहीं संगठन मंत्री के पद पर सनी
श्रीवास्तव, दीपू अवस्थी, बबलू दुबे व सास्कृतिक मंत्री सुरेश गुप्ता को
सर्व सम्मति से चुना गया।


वहीं मंदिर समिति के प्रबंधक राजेद्र सिंह
चौहान उर्फ राजू ने कोरोना महामारी के चलते बुढ़वा मंगल के दिन मंदिर परिसर में लगने वाले विशाल मेले का आयोजन इस वर्ष न करने का निर्णय लिया है.


इस मौके पर मंदिर संरक्षक अरंविद महेश्वरी, सुरेंद्र यादव बाबूजी,राजकुमार दीक्षित, राजेद्र, विजय मलिक, डाक्टर अजय दुबे, अर्चना गुप्ता,
कृष्णकांत श्रीवास्तव,राजेन्द्र अवस्थी सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे। 

फोटो- मंदिर समिति के त्रिवर्षीय चुनाव के दौरान मौजूद रूप किशोर गुप्ता उर्फ रूपे को
अध्यक्ष विकास दीक्षित उर्फ दीपू को मंत्री तथा संजीव श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष।

Comments