पूर्व सांसद/विधायक व ब्लॉक प्रमुख ने बांटे मास्क

भरथना।
कस्बा के मुहल्ला जवाहर रोड पर सपा के पूर्व सांसद प्रदीप यादव ने अपने
कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ों आने जाने वाले लोगों सहित राहगीरों को
कोरोना महामारी से सुरक्षित रखने के लिये उन्हें मास्क वितरण किया।
मुहल्ला जवाहर रोड निवासी केकेडीसी कालेज के पूर्व अध्यक्ष एवं के0 विशाल
सिंह कालेज के प्रबंधक पुष्पेद्र यादव रिंकू  ने बताया कि आज पूर्व सांसद प्रदीप यादव, ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव, प्रदेश सचिव अनीता दिवाकर की मौजूदगी में सड़क से गुजरने वाले राहगीरों सहित तहसील परिसर थाना परिसर सहित अन्य स्थानों पर लोगों को मास्क वितरण करते हुये सोशल डिस्टेसिंग में रहने के बारे में जागरुक किया। 
उन्होने लोगों से कहा कि कोरोना बचाव हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण है कि आप समय-समय पर साबुन और सेनेटाइजर से अच्छी तरह अपने हाथ धोए। इस मौके पर सभासद निहालुद्दीन,रवि यादव,पूर्व सभासद दीपक यादव, सुनील यादव,अजय यादव,सहित अन्य सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments

  1. अद्भुत कार्य जिसके लिए अध्यक्ष जी मा0 पुष्पेंद्र कुमार यादव जी को बहु-2 बधाई एवं प्रसंशा के पात्र हैं जय समाजवाद

    ReplyDelete
  2. आज पूरे देश व प्रदेश को जिस चीज की आवश्यकता है वो चीज है मास्क जागरूकता कोरोना के बारे में जानकारी होना सोशल डिस्टेंस का पालन ,आदि जिसके लिए मा0 प्रदीप यादब पूर्ब सांसद, विधायक जी एवं ब्लॉक प्रमुख मा0 हरिओम यादव ने जन-2 को मास्क बितरण किये यह एक सराहनीय कार्य हैं ,जिसके लिए आप बधाई के पात्र है ,मा0 श्री अखिलेश यादव जिंदाबाद ,मा0 श्री प्रदीप यादव जिन्दावाद, मा0 श्री हरिओम यादव जिन्दावाद मा0 श्री पुष्पेन्द्र यादव जिन्दावाद सामाजवादी पार्टी जिन्दाबाद, जय समाजवाद

    ReplyDelete

Post a Comment