हाईस्कूल रिजल्ट क्लिक कर जाने ज्योत्री एकेडमी में किन छात्र छात्राओं ने बाजी मारी

भरथना.
पूरे सत्र पढ़ाई करने के बाद हर विद्यार्थी अच्छे परिणाम की कल्पना करता है । आज सीबीएससी द्वारा कक्षा 10वीं कि सत्र 2019-20, के परीक्षा परिणाम की घोषणा होने के बाद भरथना स्थित विद्यालय जयोत्री अकादमी के कक्षा 10वींके सभी छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गयी.

भरथना स्थित जयोत्री अकादमी के कुल103 छात्र व छात्राओं ने सत्र 2019-20, की हाईस्कूल परीक्षा में शामिल हुए जिसमें शत प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। विगत वर्षो की भाँति इस वर्ष भी जयोत्री अकादमी कें छात्रों का परिक्षा परिणाम 100% रहा ।

परीक्षा परिणाम देखकर विद्यालय के संस्थापक एवं नगर पालिका भरथना के पूर्व चेयरमैन मनोज पोरवाल ने सभी छात्र व छात्राओं को उनके अच्छे परीक्षा परिणाम प्राप्त करने पर बधाई देते हुए कहा कि अच्छे शिक्षक ही शैक्षिक गुणवत्ता के साथ अच्छा परिणाम दे सकते है। वही मनोज पोरवाल ने सभी छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए शुभकामनाए देते हुए बच्चो में अनुशासन एवं नैतिकता का ध्यान रखने को कहा.

कक्षा10 के 103, छात्रो में विद्यालय के 10, छात्रों नें 90 प्रतिशत के साथ परिक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय को गौरवान्वित किया.
विद्यालय के मेधावी छात्रों में पहला स्थान - 

1. कुश गुप्ता - 96%
2. लव गुप्ता - 95%
3. अभि गुप्ता - 94%
4. अंशिका गुप्ता - 92%
5. सक्षम शुक्ला - 90%
6. पुनीत कुमार - 90%
7. माधवी गुप्ता - 90%
ने प्राप्त कर अपने गुरुजन व माता पिता का मान बढ़ाया.


वही विद्यालय के डायरेक्टर नितिन पोरवाल एवं प्रधानाचार्य योगेद्र मिश्रा ने सभी मेधावी छात्रों को माला पहना कर उन्हें बधाई दी.

विद्यालय के डायरेक्टर नितिन पोरवाल ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह परीक्षा परिणाम छात्रों के कठिन मानसिक परिश्रम के साथ शिक्षकों के मेहनत को दर्शाता है। नितिन पोरवाल ने बच्चों का हौंसला बढाते हुए, उन्हे आगे की परीक्षाओं पर अभी से तैयारी शुरु करने की सलाह  दी, साथ ही साथ विद्यालय के सभी शिक्षकों के द्वारा जारी आनलाइन शिक्षण कार्य को भी सराहा।

वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य 
योगेन्द मिश्रा ने बच्चों के अच्छे परीक्षा परिणाम पर खुशी जाहिर करते हुए सभी बच्चों के माता पिता के साथ बच्चों को बधाई देते हुए उनके सफल प्रयास को सराहा.योगेंद्र मिश्रा ने इसका श्रेय विद्यालय के सभी शिक्षकों के सामूहिक प्रयास तथा छात्रों द्वारा निरंतर अध्ययन को दिया.

प्रधानाचार्य ने विद्यालय के प्रबन्धन समिति को अच्छे पठन पाठन की व्यवस्था तथा विद्यालय के वातावरण एवं निरंतर गुणात्मक बदलाव के लिए धन्यवाद दिया इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों योगेन्द्र यादव, शोभित अग्रवाल, संजीव तिवारी, हिमांशु यादव,अरूण द्विवेदी ने बच्चों तथा अभिभावकों को बधाई दी।


रिपोर्ट-
इशरत अब्बासी

Comments