नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी ने
पालिका क्षेत्र में सफाई नायकों निर्देश दिए कोई भी व्यक्ति पालिका क्षेत्र में भवन निर्माण सामग्री या भवन मलवा सार्वजनिक स्थान डालकर अतिक्रमण करता है ऐसे लोगों को सूची तत्काल तैयार कर कार्यालय पर प्रस्तुत करें।
उक्त जानकारी अधिशाषी अधिकारी राम आसरे कमल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि कस्वे के कुछ मोहल्ले वासियों ने एसडीएम इंद्रजीत सिंह व अधिशाषी अधिकारी राम आसरे कमल से शिकायत की थी कि कस्वे के कुछ मोहल्लों में गिट्टी,मोहरम,सरिया,दरवाजे,जंगला,
चौखट,आदि दुकानदार अपने भवन के निर्माण सामग्री सड़क फुटपाथ पर लगा कर सड़क को जाम कर देते है जिससे सड़क पर आने जाने वाले में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।इसी के चलते नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी श्री कमल ने सभी सफाई नायकों को निर्देशित किया कि अपने अपने हल्के में आने वाले भवन निर्माण सामग्री किसी भी दशा में सड़क फुटपाथ पर जमा नही होने देंगे।अगर कोई व्यक्ति एव दुकानदार इस प्रकार से अवैध
अतिक्रमण करता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी सभी सफाई नायक अतिक्रमणकारियों की सूची तत्काल तैयार कर प्रस्तुत करें। वही उन्होंने कहा कही भी उक्त प्रकार का अतिक्रमण है तो सम्बन्धीत स्वामी जनहित में तत्काल हटा लें अन्यथा उसके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी जिसका वह स्वयं उत्तदायी होगा।
रिपोर्ट-इशरत अब्बासी

Comments
Post a Comment