कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ी:क्लिक कर जाने

भरथना (इटावा)
बीते 24 घंटो के अंदर नगर विभिन्न मोहल्ले में 6 महिलाओं सहित 12 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित होने की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट आई रिपोर्ट के अनुसार नगर में संक्रमितों बढ़त में इज़ाफ़ा होते हुए संख्या लगभग 67 हो गई है.वायरस से संक्रमित हुए क्षेत्र को वेरिकेटिंग कर शील कर दिया गया है।
वही मौके पर पहुंच कर एसडीएम इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस से डरने की जरूरत नही है।वही स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ अमित दीक्षित की निगरानी में थर्मल स्क्रीनिंग व ऑक्सिपल्स जांच की जा रही है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी इटावा के कार्यालय से आई रिपोर्ट के अनुसार नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न मोहल्ला होम गंज,मोहल्ला श्रीनगर एवं मोहल्ला महावीर नगर सहित 12 लोग संक्रमित होने की रिपोर्ट आई।



वही कोविड-19 प्रभारी आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया ने बताया कि संक्रमित क्षेत्र को हॉटस्पॉट एरिया घोषित कर एसडीएम इन्द्रजीत सिंह (आईएएस) नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी रामआसरे कमल के निर्देशानुसार संबधित मोहल्लो में संक्रमित पाए गए व्यक्तियों के आवासों के समीप बैरिकेडिंग कराई गई एवं सोडियम हाइपोक्लोराइट एवं कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया और उनके परिजनों से मिलकर उन्हें पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया।इस दौरान सभासद अंशु सिंह मौजूद रहे।


Comments