भरथना।
भरथना-विधूना मार्ग पर अहनैया नदी पुल के समीप नीचे खड्ड में बस गिरने से उसमें सवार केवल चालक-परिचालक चोटिल हुये। मौके पर पहुंच ग्रामीणों ने
घायल चालक-परिचालक को उपचार हेतु भरथना अस्पताल भेजा। ग्राम प्रधान अनिल पोरवाल व सनी ने सयुक्त रूप से बताया कि एक प्राइवेट
बस खाली भरथना से चलकर विधूना की ओर जा रही थी। जैसे ही वह अहनैया नदी के पुल के समीप पहुंची तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। और बस पुल से नीचे नदी के समीप खड्ड में जा गिरी।
कुमार तिवारी तथा परिचालक को चोट आ गयी। बस खाली होने की वजह से बड़ा हादसा होने बचा।वहीं ग्रामीणों ने मांग की है काफी समय से अहनैया नदी के पुल की रैलिंग टूटी होने की वजह से यहां हादसे होते रहते है। फोटो- नदी के समीप खड्ड में गिरी बस।

Comments
Post a Comment